विषय: आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को अनारक्षित वर्ग में प्रवेश मिलने पर लाभ की निरंतरता
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि—यदि कोई विद्यार्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से आवेदन करता है, लेकिन उसे अनारक्षित (UR) वर्ग में प्रवेश मिलता है, तो इसमें कोई समस्या नहीं है।
ऐसे विद्यार्थियों को अनारक्षित वर्ग में प्रवेश मिलने के बाद भी उनकी आरक्षित श्रेणी के सभी लाभ, जैसे छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएँ मिलते रहेंगे।
अतः सभी विद्यार्थी इस जानकारी पर ध्यान दें।
आदेशानुसार
क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन
स्थान: खरगोन
📢 महत्वपूर्ण प्रवेश सूचना
जिन अभ्यर्थियों को उनके आवेदन किए गए पाठ्यक्रम में सीट आवंटित की गई है, वे KTBU पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड) का उपयोग करके प्रोविजनल अलॉटमेंट स्लिप दिनांक 14/08/2025 से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश की पुष्टि उसी लिंक के माध्यम से ऑनलाइन दिनांक 21/08/2025 से 25/08/2025 के बीच अनिवार्य रूप से करें।
Regards,
Admissions Cell
KTB University